Breaking News

UP: मुंह में चला गया था मच्छर... जाकिर ने थूका तो फहीम को नगवार गुजरी ये बात; बावर्ची की हत्या में बड़ा खुलासा


अमरोहा
पुलिस ने फहीम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थूकने की घटना को गलत समझने पर हुई कहासुनी में जाकिर ने सूजा उठाकर फहीम के सीने में घोंप दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

फहीम को लगा कि जाकिर ने उसे देखकर थूका है। इस पर हुई कहासुनी के बाद जाकिर ने फहीम के सीने में सूजा घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी। मोहल्ला चकली निवासी खाना बनाने वाले फहीम की शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे उसके पड़ोसी जाकिर ने सूजा घोंपकर हत्या कर दी थी।परिजनों के मताबिक दोनों पक्षों में रंजिश थी। दोनों के बीच रंजिश करीब दस साल पहले बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद पैदा हुई थी। इसके बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रहती थी। फहीम के भाई एजाज ने जाकिर व उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।